[vc_row full_width=”stretch_row_content” css=”.vc_custom_1479551995731{background-image: url(http://templeinhimachal.com/wp-content/uploads/2016/11/border.png?id=44) !important;background-position: center !important;background-repeat: no-repeat !important;background-size: contain !important;}”][vc_column width=”1/6″][/vc_column][vc_column width=”2/3″][vc_empty_space height=”100px”][vc_custom_heading text=”माँ अम्बे गौरी जी की आरती” font_container=”tag:h2|font_size:35|text_align:center|color:%23bf0000″ use_theme_fonts=”yes”][vc_text_separator title=”” i_icon_fontawesome=”fa fa-sun-o” i_color=”custom” color=”custom” el_width=”50″ add_icon=”true” i_custom_color=”#bf0000″ accent_color=”#bf0000″][vc_column_text]
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी । तुम को निस दिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिवजी ॥ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ॥
माँग सिन्दूर विराजत टीको मृग मद को । उज्ज्वल से दो नैना चन्द्रवदन नीको ॥ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ॥
कनक समान कलेवर रक्ताम्बर साजे । रक्त पुष्प गले माला कण्ठ हार साजे ॥ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ॥
केहरि वाहन राजत खड्ग कृपाण धारी । सुर नर मुनि जन सेवत तिनके दुख हारी ॥ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ॥
कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती । कोटिक चन्द्र दिवाकर सम राजत ज्योति ॥ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ॥
शम्भु निशम्भु बिडारे महिषासुर धाती । धूम्र विलोचन नैना निशदिन मदमाती ॥ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ॥
चण्ड मुण्ड संहारे शोणित बीज हरे । मधु कैटभ दोउ मारे सुर भय दूर करे ॥ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ॥
ब्रह्माणी रुद्राणी तुम कमला रानी। आगम निगम बखानी तुम शिव पटरानी ॥ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ॥
चौंसठ योगिन गावत नृत्य करत भैरों । बाजत ताल मृदंग और बाजत डमरू ॥ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ॥
तुम हो जग की माता तुम ही हो भर्ता। भक्तन की दुख हर्ता सुख सम्पति कर्ता ॥ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ॥
भुजा चार अति शोभित वर मुद्रा धारी । मन वाँछित फल पावत देवता नर नारी ॥ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ॥
कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती । माल केतु में राजत कोटि रतन ज्योती ॥ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ॥
माँ अम्बे की आरती जो कोई नर गावे । कहत शिवानन्द स्वामी सुख सम्पति पावे ॥ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ॥
॥ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ॥ ॥ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ॥
[/vc_column_text][vc_empty_space height=”500px”][/vc_column][vc_column width=”1/6″][/vc_column][/vc_row]