चिंतपूर्णी देवी माता का प्राचीन एवं ऐतिहासिक मन्दिर
प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी देवी शक्तिपीठ के नाम से जाना जाता है। माता का यह मन्दिर चिंतपूर्णी गांव के ऊना जिला हिमाचल प्रदेश में स्थित है। इस स्थान पर पौराणिक देवी सती के अंग गिरे थे। यह पवित्र स्थान भी देवी के 51 शक्तिपीठों में से एक है।
यहाँ के प्रमुख मेले चैत्र, श्रवण,अष्टमी, और अश्विन नवरात्र के होते है, विभिन-विभिन स्थानों से जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, समस्त हिमाचल और देश के अन्य कोनों से लाखों लोग यहाँ माथा टेकते है और मां चिंतपूर्णी देवी के दर्शन के लिए आते हैं |