- Chintpurni Mata Temple ( Chhinmastika Temple) in Chintpurni at Distt. Una, Himachal Pradesh
- Brijeshwari Mata Temple in Kangra at Himachal Pradesh
- Chamunda Devi Temple in Chamunda at Distt. Kangra Himachal Pradesh
- Jawala Ji Mata Temple in Jawalamukhi at Distt kangra Himachal Pradesh.
- Naina Devi Temple in Bilaspur at Distt Bilaspur, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश भारत के उन्नतीस (29) राज्यों में से एक राज्य है जो अपने-आप में एक भिन्नता रखता है। यह भिन्नता इसकी अपनी प्राकृतिक सुंदरता की है। हिमाचल का नाम दो शब्दों से मिलकर बना है – शब्द हिम+शब्द अचल ये दो शब्द हिम+अचल हिमाचल को एक पूरा नाम देते हैं। दूसरी और हिमाचल प्रदेश की एक बहुत ख़ास व महत्वपूर्ण विभिन्नता यह है की हिमाचल प्रदेश को देव-भूमि के नाम से भी जाना जाता है। देव भूमि हिमाचल में सभी देवी देवताओं का वास है यहां पर प्रसिद्ध शक्तिपीठ व देवी देवताओं के प्रसिद्ध मंदिर व तीर्थ-स्थल है जो की समस्त भारत व विश्व को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां पर अनेक पर्यटक स्थल हैं जो समस्त भारत व विश्व भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करतें हैं। हिमाचल प्रदेश पश्चिमी हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं में वसा हुआ है। हिमाचल प्रदेश में विभिन्न पर्वत श्रृंखलाएं हैं जो इन्हें तीन भागों में संजोए हुए है। जिनमें से १. उच्च पर्वत श्रृंखला २. मध्यम पर्वत श्रृंखला व ३. निम्न पर्वत श्रृंखला हिमाचल प्रदेश की शान हैं। हिमाचल प्रदेश का मौसम व जलवायु बहुत ही स्वच्छ व साफ़ है, जिसमें प्राकृतिक सुंदरता व हरियाली इसका अटूट अंग है।
हिमाचल प्रदेश में अनेक झीलें, नदियां, दर्रे, घाटियां, झरने व चश्में, ग्लेशियर, हिमालय की चोटियां, घने जंगल, शांत व खुशनुमा माहौल व पर्यावरण है जिसमें जीवन यापन करना किसी स्वर्ग से कम नहीं है। हिमाचल प्रदेश के १२ (12) जिले हैं जिनमें सभी का अपना-अपना सौंदर्य है जिसके कारण ये अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाते हैं। इन सभी जिलों का अपना-अपना महत्व व खासियत है हिमाचल के लोगों की भी अपनी ही एक अलग पहचान है यहां के लोग मेहनती, ईमानदार, व शांत स्वभाव के होते हैं। हिमाचल प्रदेश में जीवन यापन करना किसी स्वर्ग से कम नहीं है। हिमाचल प्रदेश देवी- देवताओ की धरती होने के कारण यहां पर अनेक धार्मिक तीर्थ-स्थल, मंदिर, व प्रसिद्ध शक्ति पीठ हैं, तथा इसकी अपनी प्राकृतिक सुंदरता हिमाचल प्रदेश को एक प्रसिद्ध व शक्तिशाली राज्य के रूप में इसको आगे लेकर आती है।
हिमाचल प्रदेश एक पर्यटक स्थल होने के कारण हिमाचल प्रदेश में पूरा साल भर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है देश-विदेश से आने वाले पर्यटक पूरे हिमाचल का भ्रमण करते हैं। हिमाचल प्रदेश में अनेक पर्यटक स्थल हैं जिनमे मक्लोडगंज, भागसूनाग, धर्मशाला हैं धर्मशाला में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम HPCA के नाम से विश्व भर में प्रसिद्ध है धौलाधार की पहाड़ियों तथा प्राकृतिक सुंदरता की गोद में बना बहुत ही सुन्दर झलक व्यक्त करता है। हिमाचल में आने वाले पर्यटक ट्रेकिग, पैराग्लाइडिंग का भी खूब आनंद उठाते हैं। हिमाचल प्रदेश एक समृद्ध राज्य के रूप में विश्व भर में प्रसिद्ध है।